बांदा, जनवरी 11 -- बांदा, संवाददाता। डीएम ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक में कड़े तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में चहारदीवारी व दिव्यांग शौचालय 20 दिन के अंदर बनवाएं, अन्य खंड शिक्षा अधिकारी कार्रवाई को तैयार रहें। उन्होंने हाईटेंशन लाइन भी शिफ्ट किए जाने में लापरवाही पर बिजली विभाग के अधिकारियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। डीएम जे.रीभा ने बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा की। धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की। प्राथमिक विद्यालयों में चहारदीवारी एवं दिव्यांग शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण न होने पर हैरानी जताई। कहा कि अवशेष विद्यालयों में इस कार्य को जनवरी के अंत तक प्रत्येक दशा में पूरा कराएं। अन्यथा खंड शिक्षा अधिकारियों व बीडीओ की जवाबदेही तय की जाएगी। कहा कि जिन प्रा...