औरैया, फरवरी 13 -- रुरुगंज, संवाददाता। बिधूना विकासखंड की ग्राम पंचायत रुरुखुर्द के मजरा सराय महाजनान स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की हालत जमीनी हकीकत बयां कर रही है। यहां बच्चे कक्षाओं से ज्यादा समस्याओं से जूझते नजर आते हैं। विद्यालय में 41 छात्र नामांकित हैं, लेकिन चहारदीवारी न होने के कारण पूरा परिसर खुला पड़ा है और दिन-रात ग्रामीणों के मवेशी स्कूल में घूमते रहते हैं। इससे परिसर में गंदगी फैली रहती है और पढ़ाई का माहौल प्रभावित हो रहा है। ग्राउंड पर पहुंचने पर स्कूल के भीतर जगह-जगह गोबर और कूड़ा दिखाई दिया। शिक्षकों ने बताया कि कई बार उच्चाधिकारियों को पत्र देकर बाउंड्री वॉल बनवाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। करीब 10 महीने पहले चारदीवारी की नींव खोदी गई थी, जिससे परिसर के कई पेड़ भी नष्ट हो गए, पर निर्माण आज तक अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.