बलिया, दिसम्बर 15 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के कपूरी नारायणपुर में स्थित एक मकान की चहारदीवारी फांदकर चोरी से ग्रामीणों में दहशत है। सूचना पर पहुंची पुलिस समेत फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की। गांव की प्रेमतारा देवी ने बाइक, मोबाइल समेत 40 हजार नकद चोरी की तहरीर दी है। घटना का वीडियो फ़ुटेज कैमरा में रिकॉर्ड है। थाना प्रभारी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मुक़दमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...