देवरिया, जनवरी 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के वार्ड नं. 14 उमानगर मोहल्ले में एक विद्यालय द्वारा चहारदीवारी का निर्माण कराए जाने के विरोध हो गया। मोहल्ले वासी जबरन सड़क पर निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंची राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने जानकारी ली। अधिकारियों ने लोगों के विरोध को देखते हुए तत्काल निर्माण कार्य को रोकने का निर्देश दिया। शहर के उमानगर मोहल्ले में एक विद्यालय द्वारा चहारदीवार का निर्माण कराया जा रहा है। विद्यालय द्वारा जेसीबी मशीन के जरिए खोदाई कर चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोग एकत्रित होकर विरोध करने लगे। निर्माण कार्य न रुकने पर राजस्व विभाग एवं पुलिस की टीम पहुंची और मोहल्ले के लोगों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य से इसके बारे में जानकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.