अंबेडकर नगर, मार्च 29 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरा कमाल गांव में ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ मिलकर दस फिट ऊंची चहारदीवारी तोड़ डाली। विरोध करने पर महिला के घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। शिकायत पर पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। गौरा कमाल निवासिनी गंगोत्री वर्मा ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए कहा है कि बीते 25 मार्च को जब वह शौच के लिए घर से बाहर जा रही थी तो देखा कि उसकी दस फिट ऊंची दीवार को ग्राम प्रधान दीपचंद यादव अपने सहयोगी राकेश, ज्ञान चंद व नरेंद्र देव के साथ मिल कर तोड़ रहे थे। महिला ने बताया कि जब उसने मना किया तो विपक्षियों ने उसे लाठी डंडा लेकर दौड़ा लिया। जान बचा कर वह अपने घर में घुस गई तो घर में घुसकर उसकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.