सिमडेगा, दिसम्बर 25 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बोलबा मोड़ के समीप पिछले दिनों चहारदिवारी से गिरकर घायल हुए युवक की मौत गुरुवार को हो गई। युवक की मौत को संदेहास्पद माना जा रहा है। मृतक युवक की पहचान ठेठईटांगर निवासी विनय कुल्लु के रूप में हुई है। बताया गया कि 14 दिसंबर को विनय अपने कुछ दोस्तो के साथ बोलबा मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के समीप पार्टी कर रहा था। इसी क्रम में विनय चहारदिवारी से नीचे गिरकर घायल हो गया था। घटना के बाद विनय के पिता सैयुन कुल्लू ने विनय के दोस्तों पर विनय के साथ मारपीट करके घायल करने का आरोप लगाते हुए थाना में मामला दर्ज कराया था। इधर इलाज के क्रम में गुरुवार को युवक की मौत हो गई। पुलिस दर्ज मामले के अधार पर मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...