चंदौली, मई 13 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां स्थित कस्बा खण्डवारी में कालेज और रिहायशी मार्ग की नाली क्षतिग्रस्त है। ज्यादातर जगह जगह नाली का ढक्कन टूट गया है। जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। मंगलवार को सवारी से भरे एक आटो की पहिया धंस गयी। किसी प्रकार से लोगो ने बाहर निकाला। संयोग ठीक रहा कि उसमें सवार यात्री बाल बाल बच गए। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। चहनियां कस्बा से पीडीडीयू नगर को जाने वाले मार्ग पर दोनों किनारे नाली का निर्माण कराया गया है। नाली क्षतिग्रस्त होने और उसका ढक्कन टूट जाने से आवागमन करने वालों को दिक्कत हो रही है। इस मार्ग पर ब्लाक से लेकर पीएचसी भी है। वहीं दर्जनों लोग रिहायशी मकान बनाकर वर्षों से रह रहे है। इस मार्ग से छात्र छात्राये स्कूल और कालेज आते जाते हैं। यह मार्ग बलुआ मार्ग को मिलाता है। फो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.