लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। केजीएमयू के नेत्र विभाग की ओर से परिसर में मनाए जा रहे विश्व ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। यहां मांग उठी की चश्में की दुकानों पर ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट की तैनाती की जाए। इससे लोगों की आंखों की जांच सही तरीके से हो सकेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केजीएमयू नेत्र विभाग की प्रमुख डॉ. अपजीत कौर ने आंखों की बीमारी में ऑप्टोमेट्रिस्ट की उपयोगिता व इलाज में विशेष योगदान के बारे में बताया। केजीएमयू ऑप्टोमेट्रिस्ट एसो. के अध्यक्ष श्याम मणि शुक्ल ने कहा कि बच्चों में मोबाइल देखने की लत तेजी से बढ़ रही है। इससे उनकी आंखों का काफी नुकसान हो रहा है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन ऑप्टोमेट्रिस्ट श्वेता शुक्ला ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.