नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण द्वारा सेना को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान पर पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई न किए जाने की आलोचना की। भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस नेतृत्व की ऐसी कौन-सी मजबूरी है कि आज भी वे पृथ्वीराज चव्हाण से माफी मंगवाने को तैयार नहीं है? सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि यह आश्चर्य की बात है कि आज तीन दिन हो गए हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी का इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट रुख सामने नहीं आया है। न तो कांग्रेस पार्टी ने संबंधित नेता को कारण बताओ नोटिस दिया है, न ही पार्टी से बाहर किया है और न ही उनके बयान पर कोई टिप्पणी की है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि पूरे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कांग्रेस नेता पाकिस्तान के ट...