जमशेदपुर, मई 4 -- जमशेदपुर। जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रविवार को नीट यूजी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विधि व्यवस्था संधारण का भी जायजा लिया। जिला प्रशासन के द्वारा पांच शैक्षणिक संस्थानों के 8 परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्वक एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन किया जा रहा है। परीक्षा दो बजे से से शुरू हुई है, जो शाम पांच बजे तक चलेगी। इस परीक्षा में 3810 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। हालांकि इसकी वास्तविक संख्या परीक्षा संपन्न होने के बाद पता चलेगी। परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के लिए हर केन्द्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है जबकि चार जोनल दंडाधिकारी भी लगाये गये हैं। हर केन्द्र पर एक-एक सेक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.