गया, जनवरी 30 -- चल देखें बिहार में दिखेगा गया-बोधगया का ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक वैभव बोधगया, निज प्रतिनिधि बिहार की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक आस्थाओं और ऐतिहासिक पहचान को देश-विदेश के दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसी उद्देश्य से दूरदर्शन बिहार की टीम ने शुक्रवार को लोकप्रिय कार्यक्रम 'चल देखें बिहार' के अंतर्गत गया और बोधगया के प्रमुख पर्यटक स्थलों की व्यापक शूटिंग हुई। इस कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की अनमोल धरोहरों, परंपराओं और पर्यटन संभावनाओं को प्रभावशाली दृश्य प्रस्तुति के जरिए दर्शकों के समक्ष रखा जा रहा है। विश्वविख्यात धार्मिक नगरी गया और बोधगया न केवल आध्यात्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र हैं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी इनका विशेष महत्व है। कार्यक्रम में इन स्थलों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, धार्मि...