झांसी, अप्रैल 24 -- झांसी (बंगरा), संवाददाता उल्दन थाने की बंगरा चौकी क्षेत्रान्तर्गत गांव पठाकरका में दीवार निर्माण को लकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। जिसमें महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने शांति व्यवस्था कायम कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों पक्षों से छह लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। गांव पठाकरका में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत मकान आवंटित किया गया है। एक पक्ष जिस पर दीवार निर्माण कर रहा था। तभी दूसरा पक्ष आया और दीवार का विरोध करने लगा। जिस पर पहले दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज हुई। इसके बाद ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। जिससे गांव में दहशत में गई। वहीं कुछ और लोग आ गए। जिससे लड़ाई और बढ़ गई। कुछ ही देर पर वहां चीख-पुकार मच गया। मारपीट में कईयों के हाथ-पैर टूट गए तो कई...