समस्तीपुर, फरवरी 15 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले तीन दिनों तक हल्के बादल रह सकते है। इस दौरान मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 18 फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार औसतन 4-6 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 एवं दोपहर में 30 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री एवं 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...