समस्तीपुर, जुलाई 19 -- पूसा। उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों में अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान औसतन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की गति से पछुआ हवा चलने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने शुक्रवार को 23 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90 से 95 एवं दोपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 38 डग्रिी एवं न्यूनतम 28 से 30 डग्रिी सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.