मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- शनिवार को नगर आयुक्त के निर्देश पर बुध बाजार और कांशीराम नगर में अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान फुटपाथ पर कब्जा करने वाले डेढ़ दर्जन लोगों से जुर्माना भी वसूल किया गया। चेतावनी दी गई कि दोबारा अतिक्रमण किया तो दो गुना जुर्माना वसूल किया जाएगा। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। लोग खुद ही अपना-अपना अतिक्रमण हटा लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...