जौनपुर, दिसम्बर 13 -- जौनपुर। मुरली फाउंडेशन ने शहर के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में चाइनीज मांझे के खतरों के खिलाफ शनिवार को जागरूकता अभियान शुरू किया। संस्था अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य बच्चों और शिक्षकों को शपथ दिलाकर चाइनीज मांझे का प्रयोग रोकना है। अभियान की शुरुआत शकर मंडी स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई, जहां 350 से अधिक बच्चों ने चाइनीज मांझा न प्रयोग करने की शपथ ली। संस्था ने यह भी घोषणा की कि जो कोई दुकानदार को चाइनीज मांझा बेचते पकड़ेगा, उसे एक हजार का पुरस्कार मिलेगा। संस्था के सदस्य अपने घर और आस-पड़ोस में लोगों को जागरूक करेंगे। सचिव अजय सिंह ने सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और स्वयं भी शपथ ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.