भभुआ, दिसम्बर 15 -- एसडीएम के निर्देश पर नगर परिषद के कर्मियों ने दुकानदों को दी जानकारी बोले ईओ, वेंडिंग जोन के अंदर व सब्जी मंडी में दुकान लगा कारोबार करें भभुआ, नगर संवाददाता। अनुमंडल दंडाधिकारी अमित कुमार ने कहा है कि अगर चलान की राशि भरने से बचना है, तो खुद से अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद की टीम द्वारा एसडीएम के आदेश की जानकारी शहर के दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के दौरान दी जा रही है। कर्मियों द्वारा कहा जा रहा है कि सड़क व फुटपॉथ पर ठेला-खोमचा लगाकर कारोबार करना अवैध है। इससे आमजनों को आने-जाने व आवागम में दिक्कत हो रही है। इस संबंध में नगर परिषद के कार्यलापक पदाधिकारी संजय उपाध्याय ने कहा कि दुकानदारों से अपील की गई है कि सब्जी-फल वाले सब्जी मंडी में और सड़क व फुटपॉथ पर कारोबार करनेवाले वेंडिंग जोन...