बिजनौर, जनवरी 6 -- सड़क पर चलते ट्रक से गन्ना गिर गया, जिसमें एक बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। मंगलवार की शाम को ग्राम बच्चेवाला से गन्ने भरकर शुगर मिल के लिए जा रहा था। जब वह कोतवाली रोड ऑक्सफोर्ड के पास पहुंचा तो अचानक गन्ने एक पुली गिर गई। जिसकी चपेट में आने से एक बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किस तरह मामले को शांत कराया। मामले में कोई कानूनी कारवाई नही हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...