नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- गूगल क्लाउड को एआई की मदद से हो रहा फायदा गूगल क्लाउड जो कभी नुकसान वाला कारोबार था, अब अल्फाबेट के लिए तेजी से बढ़ने वाला सबसे बड़ा व्यापार बन गया है। ये एआई की मदद से हुआ है। कुछ साल पहले तक गूगल क्लाउड नुकसान में था। इसमें कंपनियां अपना डेटा और एप्स ऑनलाइन चलाती हैं। यह माइक्रोसॉफ्ट एजुर और एमेजॉन वेब सर्विस से काफी पीछे था। 2018 से 2022 के बीच गूगल क्लाउड को अरबों डॉलर का घाटा हुआ। 2025 की तीसरी तिमाही में गूगल क्लाउड की कमाई लगभग Rs.1.25 लाख करोड़ पहुंच गई। यह पिछले साल की तुलना में 34% ज्यादा है। अब यह यूट्यूब के बराबर एल्फाबेट का दूसरा सबसे बड़ा पैसा कमाने वाला व्यापार बन गया है। ------------ जेमिनी में जोड़ा गया नया टूल जेमिनी में अब एक नया कनवास टूल जोड़ा गया है। इस टूल की मदद से आप सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प...