मिर्जापुर, दिसम्बर 1 -- राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरा गांव के पास सोमवार की दोपहर ऑटो से गिरकर एक किशोरी घायल हो गई, जिसे परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। सोनभद्र जिले के करमा थाना क्षेत्र के जोगिनी गांव की 11 वर्षीय चांदनी अपने पिता के साथ मड़िहान रिश्तेदारी में आई थी। यहां से ऑटो में बैठकर अपने घर जोगिनी जा रही थी। चालक आटो लेकर जैसे ही ददरा गांव के पास पहुंचा। तभी आटो में बैठी किशोरी अचानक सड़क पर गिर गई। पिता ने तत्काल आटो को रुकवाया। घटनास्थल पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से पिता ने घायल बेटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उपचार के बाद किशोरी की हालत स्थिर बताया है। वहीं राजगढ़ थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि घटना की कोई जानकारी नहीं है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.