बांदा, सितम्बर 13 -- बांदा। संवाददाता जनपद के ग्राम गिरवां में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास स्वामी सुमेधानंद महाराज ने कपिल भगवान का चरित्र श्रवण कराया। बताया, कर्दम और देवहुति के घर भगवान कपिल ने अवतार लेकर हम सभी के लिए कल्याण मार्ग का उपदेश दिया। ध्रुव प्रसंग में बताया कि पांच वर्ष की अवस्था में ध्रुव ने साक्षात भगवान के दर्शन किये। हमारे अन्दर भगवान के प्रति प्रेम हो तो भगवान हमें दर्शन देकर संसार सागर से मुक्त कर देते हैं। कहा कि चलते,फिरते,खाते हर समय प्रभु के नाम का स्मरण करना चाहिए। इस दौरान परीक्षित कल्पना, श्यामाचरण उपाध्याय, दिनेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.