अररिया, मई 3 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि। कुर्साकांटा अररिया मुख्य सड़क में प्रसादी चौक सोनापुर के निकट चलते एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गया। हालांकि जानमाल का नुकसान की सूचना नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल घटना स्थल पर पहुंच कर आग को बुझाया। इस बीच स्कॉर्पियो पूरी तरह जल राख हो गयी। बताया गया कि फारबिसगंज के पिपरा से आधा दर्जन से अधिक लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर भोड़हा गांव एक लड़का का छेका करने जा रहा था, की गाड़ी में अचानक आग पकड़ लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दारोगा उद्दीन परवेज घटना स्थल पर पहुंच कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...