बिहारशरीफ, फरवरी 21 -- चलती स्कूल बस में लगी आग, बाल-बाल बचे छात्र लखीसराय से शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर आये थे करीब 50 छात्र राजगीर थाना क्षेत्र के आयुध कारखाना के गेट नंबर दो के समीप हुआ हादसा राजगीर, निज संवाददाता । थाना क्षेत्र के राजगीर-गिरियक मार्ग पर आयुध कारखाना के गेट संख्या दो के पास शनिवार को चलती बस में अचानक आग लग गयी। बस में लखीसराय जिले से शैक्षणिक परिभ्रमण पर आये करीब 50 छात्र व शिक्षक सवार थे। चालक की तत्परता और स्थानीय लोगों की सक्रियता से छात्र बाल-बाल बच गये। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। आग कैसे लगी, यह पता नहीं चल पाया है। लखीसराय जिले के अलसी प्रखंड के गरुआ-पुरसंडा मध्य विद्यालय से शैक्षणिक परिभ्रमण पर छात्र राजगीर आ रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही बस आयुध कारखाना के गेट नंबर दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.