झांसी, नवम्बर 25 -- झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के खेलार गांव में झांसी-बबीना रोड पर एक चलती स्कूटी में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना से सड़क पर हड़कंप मच गया, हालांकि समय रहते आग बुझा ली गई और एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, स्कूटी सवार महेंद्र झांसी से बबीना की ओर जा रहा था। खेलार गांव के पास अचानक उसकी स्कूटी बंद हो गई। स्कूटी बंद होते ही उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते आग लग गई। स्कूटी सवार ने तुरंत कूदकर स्कूटी को सड़क किनारे फेंक दिया। आग लगने के बाद स्कूटी धू-धू कर जलने लगी। राहगीरों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। पास के दुकानदारों और ग्रामीणों ने जलती हुई स्कूटी को देखा तो तुरंत पानी और मिट्टी की मदद से आग बुझाई।इस घटना के कारण झांसी-बबीना रोड पर लगभग 20 मिनट तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग बुझने के बाद स्कूटी सव...