वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। तरना फ्लाईओवर के समीप लखनऊ से वाराणसी आ रही जनरथ बस के पहियों में शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे आग लग गई। चालक और परिचालक ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझा दी। हालांकि इस दौरान यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। कैंट डिपो की बस (यूपी 65 एफटी-1353) यात्रियों को लेकर वाराणसी आ रही थी। तरना फ्लाईओवर से नीचे उतरते ही चालक ने साइड मिरर में बस के पिछले पहिये से धुआं निकलते देखा। तत्काल बस रोक दी और सभी यात्रियों से उतरने के लिए कहा गया। चालक और परिचालक ने पानी फेंककर आग बुझाई। यात्रियों ने घटना की जानकारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (वाराणसी ग्रामीण और कैंट) वीके श्रीवास्तव को दी। उधर, यात्रियों को पीछे से आ रही जौनपुर डिपो की बस में शिफ्ट कर कैंट बस अड्डे पर भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.