कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर। मोबाइल छीनने वाले आरोपी को सरायअकिल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया। सरायअकिल थाना में बंथरी गांव के अरविंद दिवाकर ने केस दर्ज कराया था कि अगस्त माह में वह कटरा के समीप मोबाइल से बातचीत करते हुए जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया था। वह बाइक के पीछे भागकर शोर मचा रहा था, लेकिन आरोपी भाग गया। अरविंद दिवाकर के मामले की जांच पुलिस कर रही थी। शुक्रवार की शाम को पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने सोनू लोध पुत्र चंदालाल निवासी इब्राहिमपुर, करारी के रूप में अपनी पहचान दी। साथ ही बताया कि उसके कब्जे से मिला मोबाइल अरविंद का है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.