हाथरस, अक्टूबर 13 -- चलती बाइक से गिरी महिला, हालत गंभीर चलती बाइक से गिरी महिला, हालत गंभीर - कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के निकट हुआ हादसा - घायल महिला को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ किया गया रेफर हाथरस। जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर के निकट चलती बाइक से गिर कर महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल महिला को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। जनपद अलीगढ़ के दादों निवासी महिला रुकमणी पत्नी रामस्नेही अपने परिवार के सदस्य के साथ बाइक पर सवार हो जंक्शन की ओर कहीं जा रहीं थी। इसी दौरान गांव रामपुर के निकट महिला चलती बाइक से गिर कर घायल हो गई। यह देख स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया।...