फतेहपुर, फरवरी 21 -- खागा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होने से सवार मां बेटे घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां महिला को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। रघुनाथपुर, थाना सैनी कौशांबी निवासी 50 वर्षीय कमलेश कुमारी पत्नी बजरंग सिंह, अपने पुत्र रुपनारायण के साथ शहर से एक रिश्तेदारों के यहां शादी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थीं। रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती बाइक से नीचे गिर पड़ीं। बाइक भी अनियंत्रित हो गई। बाइक चला रहा पुत्र भी कुछ दूरी पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मां व बेटे को एंबुलेंस से सीएचसी हरदों पहुंचाया। वहां कमलेश कुमारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.