महोबा, दिसम्बर 15 -- चरखारी, संवाददाता। बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई जिसे उपचार के लिए जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली के गांव बगरौन निवासी रामआसरे की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता अपने पुत्र हिरदेश के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ता में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और महिला चलती बाइक से गिर गई। सड़क पर महिला के गिरने के कारण सिर पर गंभीर चोट आ गई जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हो गई है। चरखारी कोतवाली के गांव कुसरमा निवासी 23 वर्षीय प्रिंस राजपूत मार्ग दुर्घटना में घायल ह...