फतेहपुर, नवम्बर 4 -- थरियांव। थरियांव असोथर मार्ग पर रसूलाबाद रेलवे ओवर ब्रिज पर मंगलवार को चलती बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार कूद कर जान बचाई और पुलिस को सूचना दिया। पुलिस ने फायर सिलेंडर की मदद से आग में काबू पाया लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई। खागा थाने के टेनी गांव हाल मुकाम खागा निवासी संदीप कुमार मिश्रा पुत्र रामचंद्र मिश्रा मोबाइल पार्ट्स का समान दुकानों में जाकर बेचने का कार्य करता हैं। मंगलवार दोपहर युवक खागा से असोथर के लिए दुकानों में मोबाइल पार्ट्स देने जा रहा था। जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे ओवर ब्रिज के ऊपर पहुंचा, तभी बाइक में अचानक आग लग गई। यह देख बाइक सवार बाइक से कूद कर अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.