उरई, फरवरी 15 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र में इटौरा-कदौरा मार्ग पर कठपुरवा से कुछ दूर पुलिया के पास शनिवार रात चलती बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। जो पति के साथ शादी में शिरकत कर घर लौट रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आटा थाना क्षेत्र के बारा निवासी 36 वर्षीय जयदेवी पति राजपाल के साथ कठपुरवा शादी समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार रात बाइक से घर लौट रही थीं। बाइक में पीछे वह कुछ बैग भी रखे थीं। जैसे ही बाइक इटौरा-कदौरा मार्ग पर कठपुरवा से कुछ दूर पुलिया पर पहुंची तो सड़क पर झटका लगने से जयदेवी की संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक से सड़क पर सिर के बल जा गिरीं। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेसुध हो गईं। इसके बाद राजपाल ने तुरंत स्वजन को सूचना दी और जयदेवी को इलाज के लिए दूसरे वाहन से मेडिकल कॉ...