रांची, फरवरी 9 -- मेदिनीनगर/चैनपुर। पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीपुर के पास सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रेहला केंद्र से बोर्ड की परीक्षा देकर मेदिनीनगर लौट रहे दो छात्र चलती बाइक में आग लगने से बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत पासवान और उसका दोस्त राकेश रेहला स्थित परीक्षा केंद्र से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे गांधीपुर के पास पहुंचे, अचानक उनकी बाइक से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते बाइक आग की लपटों से घिर गई। खतरे को भांपते हुए दोनों ने तुरंत चलती बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई। बाइक में आग लगने के बाद वह धू-धू कर जलने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई है। गनीमत रही कि समय रहते छात्र बाइक से अलग हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.