नई दिल्ली, फरवरी 12 -- वाराणसी में रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहन सराय चौकी अंतर्गत जीटी रोड पर जगतपुर मोड़ पर एक बेहद अजीबोगरीब और दर्दनाक हादसे में 45 वर्षीय महिला शकुंतला देवी की जान चली गई। शनिवार सुबह हुई इस घटना ने एक बार फिर सर्विस रोड पर खड़े होने वाले ट्रकों और चालकों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ट्रक से अचानक कूदने से बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत हो गई। बताया जाता है कि शकुंतला देवी अपने बेटे राहुल पटेल के साथ शनिवार सुबह बाइक पर सवार होकर शाहावाबाद स्थित एक ब्रेड कंपनी में काम करने जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक जगतपुर मोड़ के पास सर्विस रोड पर पहुँची, वहां पहले से ही एक ट्रक खड़ा था। तभी अचानक ट्रक चालक ने बिना देखे अपना दरवाजा खोला और सीधे बाइक की दिशा में नीचे कूद गया। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में 50000 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.