लखनऊ, फरवरी 21 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। बाराबंकी जिले के रामनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के पास चलती बस से उतरने के दौरान संतुलन बिगड़ने से करीब 26 वर्षीय युवक गिर गया और बस का पिछला पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर रामनगर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक ने काला लोअर और टी-शर्ट पहन रखी थी और उसकी उम्र लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। पहचान के लिए आसपास के थानों और जिलों में सूचना भेजी गई है। पुलिस बस और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। रामनगर कोतवाल ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की ...