गढ़वा, फरवरी 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से रांची जा रही एक यात्री बस के चालक की जान सवार यात्रियों ने सुझबुझ का परिचय देते हुए बचा ली। उक्त बस यात्रियों को लेकर सुबह करीब नौ बजे जिला मुख्यालय से चली थी। करीब 13 किमी की दूरी तय करने के बाद चलती बस में ही तहले नदी के पास चालक वीरेंद्र पांडेय को हार्ट अटैक आया। उस समय वाहन की स्पीड करीब 60-70 के करीब होगी। हार्ट अटैक आते ही चालक बस से नियंत्रण खोने लगा था। बस झटका देकर चलने लगी। उस दौरान बस तहले नदी पुल पर थी। बस पर सवार यात्रियों ने बताया कि बस मे करीब 50-60 यात्री सवार थे। हार्ट अटैक आने के पांच-दस सेकंड में ही चालक ने पुल पार कर दिया। उसके बाद वह बेहोश हो गया। जीभ बाहर निकल गया। यह देख ड्राइवर के पास बैठे प्रो मनीष तिवारी, राजीव भारद्वाज स्थिति को भांपते हुए तत्काल डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.