देवघर, फरवरी 21 -- जसीडीह प्रतिनिधि चलती ट्रेन में यात्री के लाखों रुपए मूल्य के सामानों की चोरी कर ली गयी है। गोड्डा निवासी निवासी शुभम कुमार मिश्रा ने रेल थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि बुधवार को अपने परिवार के साथ दौराई-गोड्डा एक्सप्रेस की आरक्षित बोगी में गाजियाबाद स्टेशन से गोड्डा जा रहे थे। क्यूल स्टेशन से पहले उन्हें नींद आ गई। करीब एक घंटे बाद जागने पर दो ट्रॉली बैग गायब मिले। खोजबीन के दौरान एक यात्री ने बताया कि क्यूल स्टेशन के समीप दो युवक बैग लेकर उतर गए। इसकी सूचना तुरंत रेलवे हेल्पलाइन को दी गई। ट्रॉली बैग में सोने के जेवरात, साड़ी, कपड़े, मोबाइल चार्जर सहित अन्य कीमती सामान थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए क्यूल रेल थाना को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...