हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर, नगर संवाददाता। हाजीपुर सोनपुर रेल खंड हाजीपुर जंक्शन से करीब एक किलोमीटर दूरी पर मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे एक चलती ट्रेन से बदमाशों ने एक रेल यात्री का मोबाइल छिनतई के दौरान ट्रेन से नीचे गिरा दिया। घायल अवस्था में रेल यात्री को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल रेल यात्री गोपालगंज जिला के उंचा गांव थाना क्षेत्र के गुरमहा निवासी कृष्ण नाथ प्रसाद के पुत्र रामाशीष प्रसाद बताया गया। घायल रामाशीष प्रसाद ने सदर अस्पताल में मीडिया को बताया कि हाजीपुर स्टेशन से छपरा के लिए ट्रेन पकड़े थे। करीब 1 किलोमीटर ट्रेन आगे बढ़ते ही नीचे खड़े व्यक्ति ने मोबाइल छिनतई के दौरान नीचे खिंच लिया और मोबाइल और बैंग लेकर भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...