समस्तीपुर, जनवरी 7 -- समस्तीपुर,। समस्तीपुर आरपीएफ ने एक टीम गठित कर ट्रेनों में महिला से पर्स की चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चलती ट्रेन में आये दिन चोरी की घटना की शिकायत मिलने पर मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष कुमार के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। गठित टीम सादे लिबास में रेलवे स्टेशन व यार्ड एरिया में यात्री के सामानों की चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ गुप्त आपराधिक गतिविधि की निगरानी कर रही थी। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि कुछ अपराधी महिला यात्रियों का पर्स छीन कर चलती ट्रेन से कुद कर भाग गया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये टीम ने भोला टाकिज गुमटी के पास व मजार के पीछे से महिलाओं के पर्स के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से महिलाओं के पर्स के अलावा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.