बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे (15001) राप्ती गंगा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। कोच संख्या बी-1 से बच्चा प्रसाद निवासी ग्राम भरू थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती चलती ट्रेन से उतरने लगे। उतरते समय शरीर का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गये। ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गए। वहां पर मौजूद जीआरपी के उप निरीक्षक अनुराग प्रताप सिंह और हेड कांस्टेबल रामेंद्र कुमार ने बच्चा प्रसाद को गिरता देख दौड़कर खींच लिया। जिससे यात्री की जान बच गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...