मऊ, जनवरी 5 -- इन्दारा,हिन्दुस्तान संवाद। बेल्थरारोड़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को लगभग तीन बजे मऊ के तरफ से गोरखपुर गाड़ी नंबर 19489 वन थ्रू जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए बेल्थरा रोड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए। चिकित्सक ने स्थिति गम्भीर देख उसे मऊ जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम शाहपुर निवासी 23 वर्षीय राहुल राजभर इंदारा से ट्रेन में पॉपकॉर्न बेचता है। मऊ से सवार हो कर वन थ्रू ट्रेन में पॉपकॉर्न बेच रहा था, कि बेल्थरा रोड़ स्टेशन पर ट्रेन का स्टाप नही होने के कारण ट्रेन धीमी गति से होने पर उतरने का प्रयास कर रहा था। जिससे उसका पैर सीढ़ी से फिसल गया और नीचे गिर गए। ट्रैक पर पैर आ जाने से एक पैर कट गया और शरीर पर गम्भीर चोटें आई। शोर सुनकर आस पास क...