बोकारो, फरवरी 22 -- चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा रेलवे स्टेशन में रविवार की सुबह करीब 9.30 बजे एक शिक्षिका जान गवाने से बच गई। चलती ट्रेन में उतरने के दौरान वह घायल हो गई। डीवीसी चंद्रपुरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बीजीएच रेफर किया गया है। बताया गया है कि बीआरएल डीएवी पब्लिक स्कूल भंडारीदह की शिक्षिका ज्योति दीक्षित को रांची पटना सुपर से गया जाना था। स्टेशन पहुंचने पर वह गलती से एक नंबर प्लेटफार्म पर खड़ी रांची हावड़ा इंटरसिटी पर सवार हो गई। जब उसे पता लगा कि वह दूसरी ट्रेन में चढ़ गई तो चलती ट्रेन में उतारने का प्रयास करने लगी और इस दौरान वह लड़खड़ा कर प्लेटफार्म में गिर गई। उसे काफी चोट लगी है। बेहोशी की हालत में उसे जीआरपी एवं स्थानीय जनों की मदद से डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उसे बीजी...