गया, जनवरी 27 -- गया जंक्शन पर मंगलवार को आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत कार्यवाही करते हुए चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान ट्रैक के नीचे जाने से वृद्ध यात्री सहित एक महिला यात्री की जान बचायी। प्रयागराज माघ मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड के बन्दोबस्त के दौरान प्लेटफार्म संख्या एक पर मंगलवार को 19604 गोड्डा- दौराई साप्ताहिक एक्सप्रेस आकर रुकी इस दौरान एम-3 कोच के सीट नंबर 41 पर गया से न्यू दिल्ली तक यात्रा के लिए महिला यात्री पम्मी देवी एवं महिला यात्री को छोड़ने आए उनके ससुर बाल केशवर सिंह अपने कोच के पास जाने के क्रम में ट्रेन अपने गन्तव्य को धीरे-धीरे प्रस्थान करने लगी। इसी दौरान महिला यात्री एवं छोड़ने आए बाल केशवर सिंह चलती ट्रेन मे चढ़ाने के प्रयास में लड़खड़ाने पश्चात गिरने लगे एवं उनका सामान चलती ट्रेन तथा प्लेटफार्...