लखीसराय, मार्च 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। झाझा- किऊल रेल खंड के बीच स्थित किऊल रेलवे आउटर सिग्नल के निकट मंगलवार को अप लाइन में चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रेन चपेट में आने से यात्री के गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। जिन्हें रेल पुलिस के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान कवैया थाना क्षेत्र के नया बाजार हरिजन थाना मोहल्ला निवासी अर्जुन तांती के 35 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई। घटना में पीड़ित का दोनों पर गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है। पीड़ित ने बताया के ईएमयू ट्रेन से झाझा से किऊल आ रहा था। आउटर सिग्नल के निकट ट्रेन के रुकने पर पेशाब करने के लिए नीचे उतरा था। इस दौरान ट्रेन खुल गई। चलती ट्रेन पर चढ़ने के प्रयास में अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.