नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर प्रभात नगर के सोनू कुमार (40) को चलती ट्रेन में हार्ट अटैक आ गया। वह हावड़ा से काठगोदाम जा रही 13019 बाघ एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में यात्रा कर रहा था। जानकारी मिलने पर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर आरपीएफ के प्रधान आरक्षी सुशील कुमार व अन्य यात्रियों की मदद से उसे उतारा और सीपीआर देकर होश में लाया। सूचना पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टर सालीग्राम चौधरी ने प्राथमिक उपचार के बाद यात्री को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर से भी डॉक्टरों ने सोनू को एसकेएमसीएच भिजवाया, जहां वह आईसीयू में भर्ती है। आरपीएफ ने यात्री के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी। परिजन भी मुजफ्फरपुर के लिए निकल चुके हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि सोनू पहले से बीमार थे। वह अकेले सफर कर रहे थे। समस्तीपुर के बाद तबीयत बिगड़ने पर बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.