मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म आठ पर मंगलवार की दोपहर को 75208 मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी डेमू पर चढ़ने के दौरान एक युवक गिर गया। यात्रियों के शोर मचाने पर ट्रेन रुक गई। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर गिरा युवक दौड़कर फिर ट्रेन पर चढ़ गया। युवक की उम्र 18 से 20 साल थी। मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी डेमू 11.59 बजे खुल गई तब उसने दौड़कर चढ़ने की कोशिश की। ट्रेन में काफी भीड़ थी। पैर फिसल जाने से वह प्लेटफॉर्म पर ही गिर गया। उसके घुटने और हाथ में चोट आई। लेकिन, वह पुनः उठा और भागकर ट्रेन पर चढ़ गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...