हरिद्वार, फरवरी 12 -- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल, पर्स और कीमती सामान चोरी करने वाले तीन शातिरों को जीआरपी हरिद्वार ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी हुआ एप्पल मोबाइल और ईयरबड्स बरामद किए। पकड़े गए आरोपी चोरी के बाद मोबाइल का लॉक तोड़कर नया पिन बनाते और एटीएम व यूपीआई के जरिए पैसे निकालकर मोबाइल राह चलते लोगों को बेच देते थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर विपिन पाठक ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को गुजरात निवासी पीयूष चंद्रकांत मोदी परिवार के साथ जम्मू से ऋषिकेश जा रहे थे। हेमकुंड एक्सप्रेस के कोच एस-9 से हरिद्वार स्टेशन से ट्रेन चलने के बाद उनकी पत्नी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में दो मोबाइल फोन, एयरपॉड, करीब 20 हजार रुपये नकद, डेबिट-क्रेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.