बलिया, फरवरी 12 -- बलिया। चलते टेम्पो में सवार एक महिला का दो महिलाएं जेवर लेकर फरार हो गयी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर महावल निवासी रेनू देवी पत्नी संजय सिंह ने पुलिस को बताया है कि बुधवार को अपने मायका बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गयी थी। शाम को केवरा से टेम्पो से बलिया आ रही थी। इस दौरान उसी टेम्पो में सवार दो महिलाओं ने राजपुर से बड़सरी के बीच मंगलसूत्र, कान का झालर, पायल व चार हजार रुपये नगद निकाल लिए। इसके बाद बड़सरी बाजार में दोनों गाड़ी से उतरकर चली गयीं। इसकी जानकारी होने पर रेनू ने मामले से बांसडीह कोतवाली पुलिस को अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...