गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत नेनुआ मोड़ के पास चलती टेंपो में शनिवार को अचानक आग लग गई। घटना में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला कांडी थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी अरविंद पासवान की 36 वर्षीया पत्नी इंद्रावती देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में अरविंद ने बताया कि इंद्रावती के दो भतीजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उनसे मिलने भवनाथपुर अस्पताल गया हुआ था। भवनाथपुर से मिलकर गढ़वा सदर अस्पताल आ रहे थे। उसी बीच नेनुवा मोड़ के पास अचानक टेंपो में आग लग गई। उससे टेंपो का चालक टेंपो छोड़कर फरार हो गया। टेंपो पर बैठे लोगों उतारा गया। उसी क्रम में इंद्रावती नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.