गुड़गांव, जनवरी 29 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। साइबर सिटी के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में शुमार सेक्टर-29 स्थित गैलेरिया मार्केट में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बुधवार शाम यहां सड़क किनारे एक नवजात भ्रूण का शव बरामद हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक किसी अज्ञात वाहन सवार ने चलते वाहन से भ्रूण को सड़क पर फेंका, जिसके बाद एक अन्य गाड़ी का टायर उसके ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में बुधवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना बुधवार शाम करीब 7:00 बजे की है। ग्लेरिया मार्केट में वीटा डेयरी के नजदीक सड़क किनारे लोगों ने एक मांस का लोथड़ा देखा, जो एक भ्रूण था। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-29 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भ्रूण की स्थिति काफी खरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.