कुशीनगर, फरवरी 5 -- जोकवा बाजार (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया इंटर कॉलेज के समीप गुरुवार को एक शख्स ने कार चालक दोस्त के साथ मिलकर अपनी गर्भवती प्रेमिका को चलती गाड़ी से धक्का देकर हाईवे पर फेंक दिया। सिर में चोट लगने से युवती घायल हो गई। उसका दावा है कि उसने युवक से प्रेम विवाह किया था। पुलिस ने युवती का फाजिलनगर सीएचसी में इलाज कराया। इसके बाद मधुरिया चौकी पर उसका बयान लिया। उसके आधार पर आरोपी प्रेमी और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है। कोलकाता के बारासोता इलाके की निवासी 19 वर्षीय एक युवती ने पुलिस को बताया कि दो साल पूर्व ऑर्केस्ट्रा में काम करने के दौरान तुर्कपट्टी के छहूं निवासी अमजद अली से उसने प्रेम विवाह किया था। कोलकाता में ही अपने घर पर ही वह युवक के साथ रहती थी। अब वह उसके ...